जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
 oath taking

सरगुजा में महिलाओं ने ज्यादा सीटें जीत बढ़ाया गौरव

 

अम्बिकापुर में जिला पंचायत के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली  |  इस मौके पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा की  | सरगुजा जिला पंचायत चुनाव में 14 सीटों में से 10 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है | और यह बहुत  गर्व की बात है  | 

अम्बिकापुर में  पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला पंचायत के सभी नवनिर्वाचित  ,अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और सदस्यों को  | जिला पंचायत सीईओ कुलदीप शर्मा ने शपथ दिलाई |  जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव  उपस्थित हुए |  कांग्रेस ने  अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिला पंचायत में बना लिए हैं. | और 15 साल से काबिज रही भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया है | जिसके बाद कांग्रेस द्वारा यह पहला  सम्मेलन  किया गया    शपथ ग्रहण के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा की सरगुजा जिला पंचायत चुनाव में 14 सीटों में से 10 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर  | जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना स्थान बनाया है | और यह बहुत ही गर्व की बात है कि |  महिलाओं की संख्या इस बार पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है. | जिससे यह साबित होता है कि महिला सशक्तिकरण में हम बहुत आगे हैं | यह अनुसूचित जनजाति इलाका  है | यहां  शहरों की तुलना में महिला और पुरुष में लिंग अनुपात कम  है |  ऐसे में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की संख्या अधिक होती है | तो देखकर खुशी भी महसूस होती है |