यूएसए और निगम फायर फाइटरों का संयुक्त अभ्यास
 Fire protection program

आग बुझाने और सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी

 

भोपाल के  संत हिरदाराम नगर में  यूएसए से आए फायर फाइटर और  नगर निगम भोपाल के फायर फाइटरों  ने संयुक्त अभ्यास किया  | इस सयुंक्त अभ्यास में फायर फाइटरों ने आग की रोकथाम को लेकर विचार विमर्श किया  |  और  बताया की कैसे समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता है  | 

भोपाल स्थित फायर स्टेशन पर भोपाल नगर निगम  फायर फाइटरों ने यूएसए से आए फायर फाइटरों के साथ  | आग  पर काबू पाने के लिए संयुक्त रूप  से अभ्यास किया  | अग्नि सुरक्षा और रोकथाम पर आयोजित  कार्यक्रम में  नगर निगम ग्वालियर के साजिद खान , सेवा सदन के ट्रस्टी लोकूमल जनयानी  सहित कई  गणमान्य नागरिक एवं   | बड़ी संख्या में भोपाल फायर कर्मी मौजूद रहे  | यूएसए से आई फायर फाइटर टीम ने   अग्नि सुरक्षा और रोकथाम पर  विचार विमर्श किया  |  जिसके बाद अग्नि सुरक्षा को लेकर डेमो भी दिया गया  | कार्यक्रम में बताया गया की  अगर  गैस लीक होती  है  या कहीं आग लग जाती है तो | किस तरह बचाव करना चाहिए  |  कार्यक्रम को  सेवासदन नेत्र चिकित्सालय की सहायता से  नगर निगम भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया  |