एमपी में हुई 14 लाख मीट्रिक टन गेहूं ख़रीदा गया
एमपी  में हुई 14 लाख मीट्रिक टन गेहूं ख़रीदा गया
26 मई तक चलेगा खरीदी कार्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 16 मार्च से चल रहा है। अब तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 लाख 14 हजार 932 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये 3000 केन्द्र बनाये गये हैं। इस वर्ष प्रदेश में 1525 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूँ खरीदी का कार्य हो रहा है।प्रदेश में संभागवार खरीदी में इंदौर में 2 लाख 23 हजार मीट्रिक टन, भोपाल में 4 लाख 93 हजार, नर्मदापुरम में 2 लाख 38 हजार, उज्जैन में 3 लाख 63 हजार, सागर में 39 हजार 284, जबलपुर में 26 हजार 180, ग्वालियर में 27 हजार 622 और चम्बल संभाग में 1,815 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 20 अप्रैल तक चलेगा। उज्जैन जिले में अब तक एक लाख 49 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अपनी उपज बेचने में असुविधा न हो, इसके लिये उन्हें किस तिथि को उपार्जन केन्द्र पहुँचना है, उसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिये दी जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष 19 लाख 34 हजार किसान ने अपनी उपज बेचने के लिये पंजीयन करवाया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन और मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है।उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इस वर्ष पौने तीन लाख गठान की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में इस वर्ष 75 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी का अनुमान लगाया गया है। पिछले वर्ष प्रदेश में 73 लाख 9 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गयी थी।