पेट्रोल पंप में लूट की योजना बना रहे 5 गिरफ्तार
 Dacoit arrested

कई जिलों में बदमाशों पर आपराधिक मामले दर्ज

 

टीकमगढ़ में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है |  इसी अभियान के तहत पुलिस ने पेट्रोल पंप पर  लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को धर दबोचा  |  इनमें तीन कुख्यात पादरी गैंग के सदस्य  है  |  जिनके ऊपर कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं  | 

टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली  |  जब कुंडेश्वर रोड  स्थित पेट्रोल पंप पर  लूट की घटना से पहले बदमाशों को धर दबोचा  गया |  पुलिस महानिरीक्षक सागर ज़ोन अनिल शर्मा और  पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज विवेक राज सिंह द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चालाया जा रहा है |  टीकमगढ़ एसपी अनुराग सजानिया की तत्परता के चलते बड़े अपराधियों की धरपकड़ जारी है  |  उसी के तहत  कोतवाली पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली  | जब सुनसान पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे 5 लोगों की गैंग का भंडाफोड़ हो गया | पकड़े गए बदमाशों में तीन कुख्यात पादरी गैंग के सदस्य  है |  जिनके ऊपर कई जिलों में अपराधिक मामले दर्ज हैं  |  इनमें एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का कुख्यात अपराधी  शाकिर  खान भी शामिल है   |  पुलिस ने इनके पास से तमंचे के साथ कई धारदार हथियार बरामद किए हैं  |