घूसखोर राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते पकड़ा गया
 RISHVAT

जमीन के सीमांकन के लिए  ले रहा था रिश्वत

 

एक घूसखोर राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया | मामला छतरपुर के बड़ामलहरा का है | 

बडामलहरा तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने  राजस्व निरीक्षक को  5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है | दरअसल राजस्व निरीक्षक मान सिंह मरकाम |   किसान बारेलाल से जमीन  का  सीमांकन  करने के एवज में  17 हजार की रिश्वस्त मांग रहा था |  जिसकी शिकायत किसान  ने लोकायुक्त पुलिस सागर  से की |   और आज तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस ने   आर आई मान सिंह मरकाम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया |