परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
 Vehicle checking

वाहनों पर कार्यवाई के साथ दस्तावेज रखने के निर्देश

 

सिवनी में परिवहन विभाग ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया |  और कई वाहन जब्त किये |  चेकिंग अभियान में विभाग के अधिकारीयों  ने सभी वाहन चालकों को दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए | 

सिवनी के लखनादौन में परिवहन विभाग ने   वाहन चैकिंग करते हुए  ताबड़तोड़ कार्यवाही की  | इसी के तहत  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी देवेश बाथम के नेतृत्व में | लखनादौन के कई मुख्य मार्गों पर वाहन चैकिंग की गई |  इस दौरान धूमा निवासी राहुल शिवहरे की क्रेशर से  | एक जेसीबी और  एक डंफर पर कर बकाया होने के कारण  जब्त कर लिया गया  |  साथ ही सम्बन्धित वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश भी वाहन स्वामियों को दिए गए |