भूपेश बघेल सरकार में बढ़ रहा है भ्र्ष्टाचार
 ANGANWADI SCAM

विधायक करा रहे हैं घटिया आंगनवाड़ी का निर्माण

 

पंखाजूर में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की | कांग्रेस की सरकार आते ही भ्रष्टाचार  बढ़ गया है |  ऐसा लगता है मानो कांग्रेस के लिए कोई खजाना खुल गया हो | विधायकों की देख रेख में आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भी जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है | 

आम  आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तराम सलाम ने कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की  | कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में घोटाले बढ़ते जा रहे हैं |  आप पार्टी ने आरोप लगाया की  |  कोयलीबेड़ा  के तुरसानी ग्राम पंचायत में खुलेआम घटिया ईंटो से नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए | आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जा रहा है|  जो विधायक अनूप नाग के संरक्षण में किया जा रहा  है |  ठेकेदार द्वारा मनमर्जी,निर्माण स्थल में ही रेत सीमेंट का अमानक ईंट बनवाई जाती  है और तुरंत उसका उपयोग किया जाता है | सरकारी मापदंडों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है |  अध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के लिए जैसे खजाना ही खुल गया हो  | नीचे से ऊपर तक सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है  |