सूने घर में लाखों के सामान की चोरी
 CHORI

पुलिस का दावा जल्द पकड़े जाएंगे चोर

 

सिंगरौली के एक सूने घर में चोरों ने  लाखों के सामान  हाथ साफ़ कर दिया  | बताया जा रहा है की माँ की तबियत खराब होने के कारण पूरा घर हॉस्पिटल  में था | उसी दौरान चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया  | 

सिंगरौली के विन्ध्य नगर थाना क्षेत्र में  शुभम अग्रवाल के सूने घर में  लाखों की चोरी का मामला सामने आया है  | शुभम अग्रवाल ने बताया कि उसकी मां  की तबीयत खराब होने की वजह से  | उन्होंने एक  निजी चिकित्सालय में मां को भर्ती कराया था  | घर  में कोई नहीं था  | इसी दौरान चोरों ने उनके घर से लाखों के सामान में हाथ साफ़ कर दिया | शुभम ने बताया की  उनकी बैढन  में  साइकिल की दुकान है  | जो  इनके  पिता ने  खोली थी |  जिसे वे और उनकी माँ संचालित करती हैं | 

चोरी की  प्राथमिक सूचना पर विंध्य नगर टीआई राघवेंद्र द्विवेदी ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है |  टीआई  ने कहा कि चोरो की खोज की जा रही है | वे  कितने बड़े शातिर क्यों ना  हो जल्दी ही पकड़े जाएंगे  |