ससुराल पक्ष पर दहेज़ के लिए प्रताड़ना का आरोप
MAARPEET

महिला के ससुराल ना जाने पर परिवार के साथ मारपीट

 

छिंदवाड़ा में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज़ प्रताड़ना का  आरोप लगाया है  | महिला का आरोप है की उसके ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए उसे परेशान किया |  और ससुराल वापस जाने से मना  करने पर  | उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट  की  |  जिसमें उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं | छिंदवाड़ा में  परासिया  के  ग्राम पंचायत इकलहरा में बशीर अहमद के घर बहू को लेने पति और उसका परिवार पहुंचा था |  लेकिन लड़की को ससुराल ले जाने को लेकर  ससुराल पक्ष का लड़की वालों से  विवाद हो गया  |  बताया जा रहा है की लड़की का पति 2 साल से सऊदी अरब में था |  और आने के बाद पत्नी  लेने   वह ससुराल पहुंचा तो |  पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया  |  कारण पूछने पर युवती ने बताया कि पिछले 2 साल से |  उसको ननद, जेठ द्वारा  देहज के लिए परेशान किया जा रहा था |  जिसके चलते वह दो साल से मायके में रह रही थी |  लड़की का आरोप है की जब उसने ससुराल जाने से मना कर दिया तो उसके ससुराल वालों ने  मिलकर | उसके साथ साथ उसके  पिता और  मां के साथ मारपीट  की  | जिससे उसके  पिता  के सिर में गहरी चोट आई  है  | लड़की ने बताया की  मारने के पश्चात ससुराल से आये चारों लोग  घर से भाग गए   |