ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का किया गया दौरा
  Hail

नुक्सान का सर्वे होने के बाद दी जाएगी राशि

 

सिंगरौली में ओलावृष्टि को लेकर  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने  ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया  | इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे  कांग्रेस के  पदाधिकारियों ने किसानो को उनके नुक्सान की भरपाई का आश्वासन  दिया है  | 

सिंगरौली  क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं |  जिसको लेकर  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ खेतों का मुआयना  किया | तथा प्रभावित क्षेत्र में जाकर सैकड़ों किसानों से मुलाकात कर |  उनके हालचाल को जाना  | शुक्ल ने किसानो को सांत्वना  दी  और कहा की  सरकार  उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है  | विपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मदद करेगी  | और सर्वे कराकर उनको नुक्सान की राशि दिलाई जाएगी | इस दौरान  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी रामानुग्रह  विश्वकर्मा   मौजूद रहे |