स्वच्छता का सन्देश देने 100 कलाकारों ने बनाया चित्र
 Artist world record

वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड सिवनी की दो बहनें  शामिल

 

सिवनी जिले की तहसील लखनादौन की दो प्रतिभावान बहनो ने स्वच्छता के लिए इंदौर में बनाए गए चित्र में  भाग लिया  | देश भर में  स्वच्छता का सन्देश देने के लिए वह चित्र बनाया गया |  बताया जा रहा है की इस चित्र  को 100 कलकारों ने छह हजार पुराने जींस के कपड़ों से बनाया  है |  जिसे वर्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है  | 

स्वच्छता का  सन्देश देने के लिए 10 हजार वर्ग फ़ीट में इंदौर राजवाड़ा का चित्र बनाया गया  | बताया जा रहा है की इस चित्र को बनाने के लिए 100 कलाकार मौजूद थे |  जिसमे मध्यप्रदेश से सिवनी की दो बहनों  रोशनी और वैष्णवी ने इसमें हिस्सा लेकर जिले का नाम रौशन किया  | इस दौरान

कलाकारों में शामिल  रौशनी ने बताया की |  देशभर के 100 बड़े कलाकारों में हमें भी अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिला |  और हमने विश्व के सबसे बड़े चित्रकार साहिल लहरी के मार्गदर्शन में |   मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में स्वच्छता पर्यावरण का संदेश देने के लिए रजवाड़ा का चित्र बनाया  | जो अपने आप में अनूठा है  | 

चित्र 10 हजार वर्ग फिट में  बनाया गया हैं | चित्र को 100 कलाकारों द्वारा 6000 पुराने जींस कपड़ों से निर्मित किया गया है  | रोशनी ने बताया की इसे बनाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था  | परंतु हम कलाकारों ने महज 5 घंटों के समय में  पूरा कर लिया  

 जो 1 मार्च की शाम को विश्व रिकॉर्ड बना  | और  जिसे वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड डब्ल्यू बीआर में दर्ज किया गया |  विश्व रिकॉर्ड के अंतर्गत कचरे को रिसाइकिल, रीयूज और रिफ्यूज यानी |  ट्रिपल आर के तहत  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है |