तेंदुआ के गाँव में आने से ग्रामीणों में दहशत
 Tendu rescue

रेस्क्यू कर तेंदुए को जंगल की ओर भगाया गया

 

सिवनी में ग्रामीण  उस वक़्त दहशत में आ गए  | जब एक तेंदुआ गाँव में घुस आया और उसने दो बकरियों को अपना  शिकार बना लिया  | बमुश्किल वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए  को गाँव से जंगल की ओर भगाया | 

सिवनी में  बरघाट छेत्र के गाँव जंगल टोला में  अचानक एक घर मे तेंदुआ जा घुसा |   तेन्दुए ने पहले दो बकरियों का शिकार कर अपनी भूख मिटाई |  फिर कई घण्टे तक उसी मकान में कैद रहा |  जिसे आधी रात को पेंच पार्क की एक्सपर्ट टीम ,पुलिस विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद  से आज़ाद कराया  |  बताया जा रहा है की  रात के अँधेरे में   भूखे तेन्दुए के गाँव में  दस्तक दी  | तेंदुए के घुसने की जैसे ही खबर लगी | पूरे गाँव वालों ने  घर के दरवाजे बंद कर लिए |  और वन विभाग को सूचना दी  |  सूचना मिलते ही पुलिस विभाग औऱ  पेंच पार्क से एक्सपर्ट टीम  पहुची  | कई घण्टे की मशक्कत के बाद तेंदुए को रात दो बजे घर से निकाला गया  | इसके बाद तेंदुआ   खुद  ही जंगल की ओर भाग  गया |