पुलिस ने ममला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंगरौली में ऑटो चालक द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने है | ऑटो चालक महिला को छोड़ने के बहाने सूनसान जगह ले गया | और फिर उसने महिला को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया |
सिंगरौली में ऑटो चालाक ने एक महिला को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया | बताया जा रहा है की महिला जबलपुर से सिंगरौली रेलवे स्टेशन आई | जहाँ ऑटो चालक आबाद अली , महिला को घर छोड़ने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया | और उसके साथ दुष्कर्म किया | दुष्कर्म करने के बाद ऑटो चालक ने महिला को डरा धमका कर चुप रहने को कहा | और उसे मोरवा में छोड़ दिया| घटना के बाद देर रात रोती बिलखती महिला अपने घर पहुँचकर अपने पति को घटना की जानकारी दी | और इसकी शिकायत पुलिस में की | जिसके बाद निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने क्षेत्र में चलने वाले सभी ऑटो की जानकारी जुटाना शुरू की | और ऑटो छोड़ भाग रहे आरोपी आबाद अली को गिरफ्तार कर लिया |