इनामी नक्सली दंपत्ति सहित 3 ने किया सरेंडर
 Naxalite surrender

अब समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे नक्सली

 

सुकमा में लाखों के इनामी नक्सली दम्पति सहित तीन नक्सलियों  ने आत्मसमर्पण कर दिया |  बताया जा रहा है की इन नक्सलियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज है  | 

छत्तीसगढ़ के सुकमा में लाखों  के इनामी नक्सली दम्पति सहित |  तीन नक्सलियों ने एसपी शलभ सिन्हा और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया |   बताया जा रहा ये नक्सली सक्रिय थे |  और इनपर कई  केस दर्ज है |  सरेंडर  करने वाले  नक्सली  ,करटामी बादल प्लाटून 26 का डिप्टी कमांडर था |  जिसपर 8 लाख और उसकी पत्नी कमली पर 5 लाख का  इनाम था | एक और नक्सली मड़कम बीजू  पर 2 लाख का इनाम घोषित था  | सरेंडर करने वाले नक्सली ने बताया की  वह बस्तर के आदिवासी क्षेत्र का रहने वाला है | आंध्र के नक्सलियों ने संगठन बनाकर उसे नक्सली वारदात करने को कहा  |  जिसके बाद वह उसमे शामिल हो गया  | अब उसने समर्पण कर दिया है | 

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्य धरा से जोड़ने का प्रयास सरकार द्वारा किया जाएगा  | इसके साथ ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को योजना के तहत दी जाने वाली सभी सुविधाएँ भी दी जाएंगी  |