महिला का जंगल में मिला क्षतविक्षत शव
HATYA

दुष्कृत करने के बाद हत्या की आशंका 

 

रीवा में एक महिला का जंगल में क्षतविक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई  | आशंका जताई जा रही है की महिला के साथ दुष्कृत करने के बाद  | उसके  सिर  को  पत्थर से कुचलकर  हत्या की गई है | 

रीवा के पनवार थाने के धरी जंगल में एक महिला का  क्षत विक्षत शव मिला है  |  शव पांच से छह दिन पूर्व का बताया जा रहा है |  पुलिस ने आशंका जताई है की महिला के साथ दुष्कृत किया गया  | उसके बाद महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई  | घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची |  महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी  | महिला का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था |  इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला और  जाम सिंह चौगड़ ने  घटना स्थल का निरीक्षण किया  |  पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया  | लेकिन उसका सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था  | जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है |