कोरोना वायरस के खात्मे के लिए होगा अनुष्ठान
 Vihar sagar ji maharaj

हिमालय की जड़ी बूटियों से होगा विशेष अनुष्ठान 

 

 

पूरे देश भर में कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल है  |  सरकार कोरोना वायरस के खात्मे और उसकी रोकथाम के कड़े प्रयास कर रही है |  इसी कड़ी में ग्वालियर में  मुनि श्री विहर्ष  सागर जी महाराज ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए विशेष अनुष्ठान करने की बात कही है  | 

ग्वालियर में कोरोना वायरस को लेकर  मुनि श्री विहर्ष  सागर जी महाराज ने अनुष्ठान करने की बात कही  | अनुष्ठान में  मंत्रों के साथ  विशेष हिमालयन जड़ी बूटियों का प्रयोग किया जाएगा | ग्वालियर में पंचकल्याणक महोत्सव में भी विश्व व्यापी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए खास अनुष्ठान किया जाएगा  | दावा किया जा रहा है की  इस अनुष्ठान से कोरोना वायरस का खात्मा होगा  | वहीं  सरकार से भी यह मांग की गई  है कि देश भर में मांसाहार को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए |  जिससे कि कोरोना वायरस की रोकथाम हो सके  | संत मुनि श्री ने  कहा कि चीन में  मांसाहार  के कारण कोरोना वायरस फैला है    और अगर यहां भी मांसाहार को प्रतिबंधित किया जाएगा तो |  निश्चित ही कोरोना वायरस की रोकथाम में बड़ी सफलता मिलेगी  |