Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
छत्तीसग़ढ विधानसभा 26 मार्च तक के लिए स्थगित

कोरोना और हंगामे की भेंट चढ़ी विधानसभा की कार्यवाही

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की की कार्यवाही कोरोना और हंगामे की वजह से नहीं हो पाई  |  कोरोना वायरस के कारण कार्यमंत्रणा समिति में सदन की कार्यवाही 25 मार्च तक स्थगित करने की घोषणा की गई थी फिर भी एक दिन के लिए विधानसभा की बैठक बुलाई गई थी | 

बजटसत्र की कार्यवाही के लिए  |  विधानसभा सचिवालय के अनुसार कुछ तकनीकी कारण से एक दिन के लिए सदन बुलाई गई थी | लेकिन हंगामे के बीच  | सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई | कार्यवाही शुरू होते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वायरस को लेकर देश में भयावह स्थिति होने की बात कहते हुए सदन की कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की  | जनता कांग्रेस के धर्मजीत सिंह ने कहा कि अफसरों में से किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है | इससे साबित होता है कि वे कोरोना को लेकर कितने गंभीर हैं   | 

वंही भाजपा सदस्यों ने कहा की पहले प्रश्नकाल होना चाहिए उसके बाद कोरोना को लेकर चर्चा हो  |  विपक्षी सदस्य प्रश्नकाल चलने देने की मांग पर अड़े रहे और हंगामा करने लगे  |  जिसके बाद अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रश्नकाल स्थगित कर दीया  | दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दुबारा शुरू होते ही विपक्षी सदस्य गर्भगृह में आ गए और नारेबाजी करने लगे |  नाराज विपक्षी सदस्यों ने कार्यसूची फाडकर आसंदी की ओर फेंक दी | हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 26 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी |  बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने कहा“यह विधानसभा के संसदीय इतिहास का काला दिन है |  हम अध्यक्ष की दी गई व्यवस्था से असंतुष्ट हैं |  प्रश्नकाल चलने देना था |  अगर सदन कार्यसूची से नहीं चलेगा तो आख़िर चलेगा कैसे” | 

 

MadhyaBharat 17 March 2020

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.