कोरोना वायरस के चलते बड़ा फैसला
 General promotion

केंद्रीय विद्यालयों में 8वीं तक जनरल प्रमोशन

 

कोरोना वायरस के कारण  देश भर में लॉकडाउन की स्थिति है | कुछ राज्यों में कर्फ्यू  लागू है  | ऐसे में देश के कुछ राज्यों में स्कूली बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया गया है | अब केंद्रीय विद्यालय संगठन  ने देश में सभी केंद्रीय विद्यालयों के पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने का बड़ा फैसला किया गया है | 

KVS ने आठवीं कक्षा तक जनरल प्रमोशन  संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | नोटिफिकेशन के मुताबिक देश भर के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा |  फिर भले ही इन बच्चों ने परीक्षाएं दी हों या नहीं दी हों  | केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों ने बताया कि KVS ने पहली से 8वीं कक्षा तक के छात्र किसी भी कारण 2019-20 शैक्षणिक सत्र में परीक्षा दे पाएं हों या नहीं, उन सभी को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा  | उनकी फीस का सत्यापन भी उसी के अनुसार किया जाएगा | कोरोना वायरस महामारी के चलते KVS ने 31 मार्च 2020 तक केंद्रीय विद्यालयों में परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं  | इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरे देश में 21 दिनों का यानि 14 अप्रैल 2020 तक लॉक डाउन रहेगा | कोरोना वायरस के चलते देश के कुछ राज्यों में पहले ही स्कूली बच्चों के लिए जनरल प्रमोशन देने की घोषणा हो चुकी है | सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा पहली से 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन देने की घोषणी की थी | इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पहली से 8वीं तक के बच्चों को बिना पेपर दिए अगली कक्षा में जाएंगे |  हरियाणा में भी कक्षा पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्टूडेट्स को जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया गया | गुजरात में पहली से 9वीं क्लास तक और 11वीं क्लास के बच्चों को प्रमोट करने का फैसला किया।