Since: 23-09-2009
कई शहरों में CAA विरोधी धरने खत्म
कोरोना के चलते वैसे ही शाहीन बाग़ में प्रदर्शन से लोग गायब होना शुरू हो गए थे | अब शाहीन बाग के साथ ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी के दूसरे हिस्सों में चल रहे धरनों को भी खत्म करा दिया | जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर भी रोड खाली करा दिया गया | इसके अलावा जाफराबाद, तुर्कमान गेट और हौजरानी का धरना भी पुलिस ने खत्म करा दिया | लंबे समय से देशभर में चले आ रहे ये सीएए विरोधी धरने कोरोना वायरस के कारण खुद ही ख़त्म हो गए जो बचे थे उन्हें महामारी के अलर्ट के बीच खत्म करा दिया गया है |
कोरोना वायरस की महामारी से भारत समेत पूरी दुनिया परेशान है | दुनिया की करीब दो अरब आबादी फिलहाल लॉकडाउन में है | कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर लगभग पूरे भारत में भी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है | इस बीच नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में जो धरने प्रदर्शन महीनों से चल रहे थे, वो भी फिलहाल खत्म कराए जा रहे हैं | हालाँकि इनमे से कई धरने अपने आप ही ख़त्म हो गए थे | सीएए-एनआरसी के खिलाफ चर्चा का केंद्र बना शाहीन बाग की महिलाओं का धरना भी 24 मार्च की सुबह सवेरे खत्म हो गया | पुलिस और सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद जब महिलाओं ने खुद धरना खत्म नहीं किया तो मंगलवार की सुबह भारी सुरक्षाबल शाहीन बाग पहुंचा और टेंट हटा दिया | इस तरह 15 दिसंबर से चला आ रहा इस धरने का फिलहाल अंत हो गया | अच्छी बात ये रही कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से इस धरने को खत्म कराने में सफल रही |
शाहीन बाग के साथ ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी के दूसरे हिस्सों में चल रहे धरनों को भी खत्म करा दिया | जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर भी रोड खाली करा दिया गया | इसके अलावा जाफराबाद, तुर्कमान गेट और हौजरानी का धरना भी पुलिस ने खत्म करा दिया | दिल्ली के शाहीन बाग का धरना खत्म होने से अलावा देश के बाकी हिस्सों में इसी तर्ज पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों का भी फिलहाल अंत हो गया है | यूपी के देवबंद से लेकर अलीगढ़ और प्रयागराज के धरनास्थल को खाली करा लिया गया है| मुंबई और लखनऊ में भी शाहीन बाग की तर्ज पर हो रहा विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है |
MadhyaBharat
25 March 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|