गेहूं के खेतों में लागी भीषण आग
 AAG

आधा दर्जन गांवो में फसल प्रभावित

 

एक तरफ देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है |  वहीं होशंगाबाद में किसानो की फसलों में आग लगने से किसान को भारी नुक्सान हुआ है  | सिवनी मालवा तहसील में करीब आधा दर्जन गावों के खेत में भीषण आग लग गई  |  जिसकी वजह से करीब 100 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई |  प्रदेश को इन दिनों दोहरी मार झेलनी पड़ रही है  |  एक तरफ जहाँ लगातार कोरोना मरीज के आंकड़े बढ़ाते जा रहें है | वहीं अब किसानो की बर्बाद होती फसलों ने सरकार के ऊपर नया संकट खड़ा कर दिया है  |  सिवनी मालवा तहसील के करीब आधा दर्जन गांवों के खेतो में  भीषण आग लग गई  | 

आग के चलते खेतो में लगी गेहू की फसल जलकर खाक हो गई  | बताया जा रहा है की  गेहू की करीब 100 एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हो गई है  | सिवनी मालवा के अमलाडा डोंगर,बोरट,आयपा,भाँगिया, रेहड़ा गांव के बीच गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी  | जिसके बाद प्रशासन को मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की  |