कोरोना के चलते 91 कैदी पैरोल पर रिहा
 The release

 580 और कैदियों को किया जाएगा रिहा

 

ग्वालियर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए  |  राज्य शासन के निर्देश पर  सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे  | 91 बंदियों को रिहा किया गया |  इन्हें 60 दिन की आपात पैरोल पर रिहा किया गया है | 

कोरोना महामारी  संकट के चलते आजीवन कारावास की सजा भोग रहे कैदियों को  60  दिन की पेरोल पर रिहा कर दिया गया  |  इनमें 88 पुरुष और 3 महिला बंदी शामिल हैं | कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम को लेकर राज्य शासन सतर्क है  | इसी के मद्देनजर आजीवन कारावास की सजा काट रहे 91 बंदियों को रिहा किया गया |  रिहाई से पहले सभी बंदियों का हेल्थ चेकअप किया गया |  जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया की  रिहा किये गए सभी बंदी |  ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं |  इनमें से अधिकांश हत्या के अलग-अलग मामलों  में सजा काट रहे हैं |  साहू के मुताबिक लगभग 580 बंदी रिहा किये जाने हैं |  रिहा कैदियों को उनके चाल-चलन आदि के आधार पर आपात पैरोल के लिए सूचीबद्ध किया गया है  |