अधिकारी बढ़ा रहे पुलिस जवानों का हौंसला
  Encouragement of soldiers

देशभक्ति के गीत  के गीत बन रहे हैं ताकत

 

देश मे 21 दिन का कोरोना वायरस की वजह से  लॉक  डाउन चल रहा है | लाकडाउन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा कर्मी जी जान से लगे हुए हैं | ऐसे में पुलिस अधिकारीयों ने अपने जवानो का हौसला बढ़ाने के लिए गीत गाया  | 

छतरपुर में  लॉक डाउन को कड़ाई से  पालन करवाने की जिम्मेदारी पुलिस के  हाथों में  है | पुलिस के जवान  अपनी जान जोखिम मे डालकर सड़क पर नौकरी कर रहे  हैं |  जवानो का हौसला अफजाई करने पुलिस के अधिकारी गाना गा कर हौसला बढा रहे हैं |  छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर पुलिस के अधिकारी अपने जवानो की हिम्मत बढाने के लिये गाना गाते दिखाई दिये |  इस दौरान  पुलिस अधिकारी के साथ शहर  थानो के टी आई और महिला यातायात अधिकारी भी मौजूद रहे  |