लॉक डाउन तोड़ने वालों को पुलिस की समझाइस
 Lock down violation

फूलों का हार आरती उतारकर लोगों को समझाया

 

पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है | इसके बावजूद रीवा में लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे है | अब  पुलिस  लॉक डाउन तोड़ने वालों को अपने घर में रहने की समझाइस के साथ  ही  | उनका  फूल माला से स्वागत कर आरती कर रही है  |  

रीवा जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का पुलिस द्वारा  फूल माला व तिलक से स्वागत किया गया  | दरअसल यह इसलिए किया गया कि प्रशासन के हजार कोशिशों के बावजूद  | लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं |   यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ शुरू की गई है  |  शायद लोगों को पुलिस की इस पहल से कुछ समझ आए  |  और लोग अपनी व अपने परिवार और  समाज के प्रति  जिम्मेदारी समझे  | इस दौरान रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान एवं एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा , डीएसपी यातायात मनोज वर्मा द्वारा लोगों की फूल माला देकर लॉक डाउन तोड़ने वालों की आरती उतरी गई  |