कंपनी में चायनीज व्यक्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट
 Chinese company reached office healthy department

कचरा प्रबंधन कंपनी में प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर है व्यक्ति

 

ग्वालियर में  कचरा प्रबंधन ईको ग्रीन में प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर के रूप में एक चाइनीज व्यक्ति कई महीनो से मौजूद है  | जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है  | और चीनी नागरिक के बारे में जानकारी जुटा रहा है | 

ग्वालियर में एक चायनीज व्यक्ति की  मौजूदगी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है  |  शहर के सिटी सेंटर स्थित शारदा विहार कॉलोनी में रहने वाले सनझ्याऊ इको ग्रीन कंपनी  में बतौर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में तैनात है | और अपने हिन्दुस्तानी साथियों के साथ ग्वालियर में काम कर रहा है   गौरतलब है की  पिछले दिनों अभिषेक मिश्रा नामक कोरोनावायरस मरीज के मिलने के बाद सिटी सेंटर क्षेत्र के 3 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र को कंटेंटमेंट घोषित किया गया है  | इसके चलते डोर टू डोर स्वास्थ्य विभाग सर्वे कर रहा है  |  इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम  शारदा विहार स्थित मकान पर पहुंची  | और चीनी नागरिक की मौजूदगी सहित उसके दस्तावेज चेक किए  | सीएमएचओ ने चाइनीज नागरिक को हेल्थ चेकअप के लिए  तलब किया   ...  यह चीनी नागरिक अपने देश से 14 नवंबर को ग्वालियर आया था  | फिलहाल वह अपने आप को स्वस्थ बता रहा है |