अब ग्रुप एडमिन पर होगा एक्शन
 Indore collector

अफवाह फैलाई तो जायेंगे जेल

 

इंदौर इस समय सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का शिकार है  | इसके बावजूद लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं  | ऐसे में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ़ कहा है कि गलत करने वाले अब सीधे जेल जाएंगे  | 

इंदौर इस समय कोरोना की चपेट में है  | सरकार और इंदौर का प्रशासन लोगों को कोरोना की जद्दोजहद से बचाने में लगा है  | ऐसे में भी कुछ लोग अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं  |  ऐसे लोगों पर अब प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा  |  कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा  सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा उन पर  कार्रवाई  होगी |