DIG ने साइकिल से लिया लॉक डाउन का जायजा
 DIG Bicycle

छतरपुर से साइकिल से नौगांव पहुंचे DIG

 

ब्रेक के बाद आपका स्वागत जाए  | अब बात छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह की  |  DIG साहब  लॉक डाउन का जायजा लेने चुपचाप अचानक साइकिल से  निकल पड़े  |  वे छतरपुर से 23 किमी दूर नौगांव  तक गए और  लॉकडाउन की हकीकत को देखा और पुलिस महकमे को उचित दिशानिर्देश दिए  | 

डीआईजी विवेकराज ने लॉकडाउन का जायजा लेने का अनोखा तरीका निकाला और छतरपुर से वह साइकिल से नौगांव की ओर निकल पड़े  | पूरे रास्ते उनकी नजर दोनों ओर लॉकडाउन का असर है या नहीं, पर रही  | उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में भी लॉकडाउन का पालन ग्रामीण कर रहे हैं  |  हालांकि मऊसहानियां में धुबेला के पास करीब 6 लोग घूमते नजर आए, जो पुलिस को देखकर भाग गए  | उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस ऐसी महामारी है, जो संपर्क में आने से होती है   | उन्होंने कहा कि आज वक्त वह नहीं है कि शाम को चार दोस्त एक साथ बैठें  | अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें। उन्होंने नौगांव थाने में करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ बैठक की |  वहीं थाना प्रभारी बीएन शर्मा सहित पुलिसबल बल का लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर प्रशंसा की |