छत्तीसगढ़ में जमात का कहर
 Seven corona positive

कोरबा जिले में सात और पॉजिटिव

 

छत्तीसगढ़ में तब्लीगी जमात कहर बन कर टूटी  हैं   |  कोरोना कंट्रोल में अवल्ल बने छत्तीसगढ़ को भी तब्लीगी जमात ने कोरोना वायरस बाँटना शुरू कर दिया है | अकेले कोरबा जिले में  एक साथ सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया  | कटघोरा के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई  | उसके  18 घंटे के अंदर आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोग सकते में आ गए हैं  | 

तब्लीगी जमात के लोगों ने छत्तीसगढ़ में भी कोरोना को फैलाने का काम शुरू कर दिया है   | सात नए संक्रमितों में दो महिला व पांच पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 22 से 72 साल के बीच है  | जिले के कटघोरा में ही कुल दस लोग पॉजिटिव पाए गए हैं  | इसमें नौ मामले जमातियों के संपर्क में आने के ही है  | संक्रमितों को एम्स रायपुर  भेजा है, जबकि संक्रमितों के परिजनों को सैंपल लेने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया  गया  है  |   महाराष्ट्र के कामठी से आए 16 जमाती कटघोरा के पुरानी बस्ती स्थित जामा मस्जिद में ठहरे थे    प्रशासन को इसकी जानकारी लगने पर सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रख सैंपल लिया  |  एक 16 साल के जमाती किशोर की रिपोर्ट चार अप्रैल को पॉजिटिव आई  | उसके बाद से ही कटघोरा का पुरानी बस्ती इलाका सील है | इस बीच आठ अप्रैल की रात को यहां मस्जिद के पास ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद रात में ही कलेक्टर-एसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे   |  बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पहले जमातियों के साथ उसने मस्जिद में नमाज पढ़ी थी और जमातियों के साथ धर्म प्रचार के लिए कुछ इलाके में गया था  | पहले से होम क्वारंटाइन में रह रहे परिजनों को रशियन  हॉस्टल क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है |  यह कवायद चल रही थी कि  कटघोरा पुरानी बस्ती के ही सात और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि एम्स रायपुर ने की  |  इससे कोरबा समेत पूरे राज्य में खलबली मच गई | अब तक जिले में कुल दस मामले सामने आए है , इनमें नौ मामले तब्लीगी जमात से ज़ुडे हुए है, जबकि एक युवक लंदन से वापस लौट कर कोरोना संक्रमित हुआ था |  वह स्वस्थ होकर अब घर लौट चुका है |