5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश
  Misdemeanor

दुष्कर्म के आरोपी युवक को पहुंचाया जेल

 

देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है ऐसे में भी दरिंदे अपनी दरिंदगी से बाज नहीं आ रहे हैं  |  सिवनी में एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया |  मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी को तत्काल सीखचों के पीछे भेजा गया  | 

सिवनी जिले में लॉक डाउन  के दौरान  लोगों को घरों में रखने का प्रशासन प्रयास कर रहा है   | इस दौरान घंसौर में  5 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में रह रहे  रिश्तेदार ने दुष्कर्म करने का प्रयास  किया |  बच्ची के शोर मचाने से इस मामले का खुलासा हुआ  | आरोपी युवक   घर पर खेल रही मासूम को बहला फुसला कर अपने घर गया और  घटना को अन्जाम देने का प्रयास किया  |  इस घटना की जानकारी घंसौर पुलिस को लगी तो  पुलिस ने  तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया  केस रजिस्टर्ड कर उसे जेल भेज दिया  |