लकड़ी तस्करों से परेशान वन विभाग
 Wood smuggling

राजनेताओं के संरक्षण में लकड़ी तस्करी

 

बीजापुर के जंगल में लकड़ी कटाई और जानवरों के शिकार से वन अमला भी परेशान है  |  इन कामों को जंगल में लकड़ी के तस्कर अंजाम दे रहे हैं जिन्हें कुछ बड़े राजनेताओं का संरक्षण मिला हुआ है  | वन अमले ने ऐसे ही चार तस्करों को पकड़ा है  | 

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले मे इमारती लकड़ी के  पेडों की कटाई और लकडी तस्करी को रोकना वन विभाग के लिए कठिन साबित हो रहा है | नक्सली खौफ का लाभ उठा कर तस्कर जहां एक ओर पेडों को काट रहे हैं तो वहीं जंगली जानवरों का शिकार भी कर रहे हैं|  ये तस्कर , वन कर्मचारियों पर हमले तो करते ही हैं साथ ही वन कर्चारियों पर प्रताडना का आरोप लगा कर उन्हे भयभीत भी करते हैं |  इन वन तस्करों को स्थानीय राजनीतिक व्यक्तियों का संरक्षण भी मिला हुआ है | जब भी कोई जंगल काटने वाला पकडा जाता है तो ये नेता वन कर्मचारियों को भयभीत करने राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो जाते हैं. |  भोपालपट्टनम रेंज  मे चार  लकड़ी  तस्करों को इमारती लकडी और औजारों के साथ पकडा गया | इन तस्करों पर वन कर्मचारियों पर हमला करने का भी आरोप है |