सिवनी पुलिस के लिए हुई फूलों की बरसात
 Flower rain

पुलिस की सख्ती के कारण सुरक्षित है सिवनी

 

सिवनी में कोरोना  से जंग लड़ रहे सुरक्षा  कर्मियों का लोगों ने फूलों से स्वागत किया  | सभी लोगों ने अपने घरों से पुलिस वालों का सम्मान किया और उनके कार्य की सराहना की  | 

पूरे देश में लॉक डाउन का पालन कराने की जवाबदारी पुलिस प्रशासन की है | कोरोना के इस खतरे के बीच  सुरक्षाकर्मी हर पल सडकों पर तैनात हैं  | सिवनी में पुलिस के कार्यों की जनता ने तारीफ की  | और फूलों से स्वागत किया  |  लोगों ने अपने घरों से पुलिस वालों पर फूल बरसाए और धन्यवाद किया  |  गौरतलब है की सिवनी में अभी तक कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है  | सिवनी कोरोना महामारी से पूरी तरह सुरक्षित है  | जिसका पूरा श्रेय जनता कोरोना फइटर्स को दे रही है | पुलिस विभाग की सख्ती के कारण सिवनी को सुरक्षित रखा जा सका है |  इसके लिए सभी ने पुलिस और प्रशासन का सम्मान किया  |