पर्ची से अनाज खरीदी में आ रही है समस्या
 Assurance to farmers

किसी को पर्ची नहीं तो कहीं नहीं हुई कटाई

 

छिंदवाड़ा में लॉक डाउन के दौरान गेहूँ  खरीदी में   किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  | बताया जा रहा है की कई  किसान ऐसे हैं जिनकी गेहूं की कटाई नहीं हुई है  | लेकिन उन्हें प्रशासन ने खरीदी के लिए पर्ची दी है  | जबकि जिस किसान के यहाँ गेहूं कटाई के बाद तैयार है |  उसे अभी तक कोई पर्ची नहीं मिली है  | 

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डायन के समय किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  | छिंदवाड़ा में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीकि ने  किसानों को आश्वासन दिया है की सभी की समस्या का हल निकाला जायेगा  | सरकार किसानो के हित में कदम उठा रही है  | दरअसल  गेंहू की खरीदी में पर्ची को लेकर विषमताएं सामने आ रहीं हैं | देखा जा रहा है कि जिस किसान का पर्ची मे नाम आया है  | उसकी  अभी तक कटाई  पूरी नहीं हो पाई है | और जिसका नाम सोसयटी में नही आया  | उसकी कटाई हो गई है  |  और वह किसान गेहू की खरीदी के लिए भटक रहा है  | इसको देखते हुए सरकार को ठीक नीति बनानी होगी | और पर्ची बाटने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा की | जिस किसान को वह पर्ची के माध्यम से खरीदी का अवसर दे रहें हैं  ... उनके यहाँ गेहू कटाई का कार्य पूरा हो गया हो  |