आत्मसमर्पित नक्सली ने बनाए मास्क
 Naxalite masks

पहले बनाता था नक्सलियों के लिए वर्दी

 

छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का अलग  रूप देखने को मिला |  कभी नक्सलियों के लिए वर्दी सिलने वाला व्यक्ति |  आज  बस्तरवासियों की कोरोना महामारी से जान बचाने के लिए मास्क सिल रहा है |  

एक हाथ  जो कभी बस्तर में खून बहाने वाले नक्सलियों के लिए कपड़े सिला करते थे | वही हाथ आज बस्तरवासियों की जान बचाने मास्क  सिल रहे हैं  |   दरअसल पूरा मामला सुकमा जिले का है  | जहाँ  एक आत्मसमर्पित नक्सली कोरोना से लोगों को बचाने  के लिए मास्क तैयार कर रहा है |   नक्सली का नाम मड़कम लक्का है |  जो कभी संगठन में नक्सलियों के लिए वर्दियां सिला  करता था | आत्मसमर्पण  करने के बाद कोरोना महामारी से रहवासियों को बचाने के लिए लक्का ने अपने हुनर को देशहित मे लगाने की ठानी |  आज वह न सिर्फ स्वयं रोजाना सौ मास्क सिल कर जरूरतमन्दो को पहुंचा रहा है | बल्कि अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को मास्क बनाना सिखा रहा है | और  इस नेक काम मे उनको प्रेरित कर मास्क बनवा रहा है  | मड़कम लक्का  जगरगुंडा थानाक्षेत्र के भीमापुरम का रहने वाला है | और 2019 में इसने समर्पण किया था  |