अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो FIR
  Arnab Goswami

R भारत चैनल के संपादक हैं अर्नब

 

रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ सकती है  | अर्नब गोस्वामी, उनके चैनल और ग्रुप के खिलाफ रायपुर में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई है | पहली एफआईआर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दर्ज कराई है

| इस एफआइआर में पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं वे सभी गैर जमानती हैं | वहीं दूसरी एफआईआर कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे की शिकायत पर दर्ज की गई है | टीवी चैनल संपादक पर धार्मिक उन्माद फैलाने और कोरोना महामारी संकट के दौर में अशांति फैलाने का आरोप है | 

टीएस सिंहदेव और मरकाम ने पुलिस को किए गए शिकायत में कहा है कि मंगलवार को रिपब्लिक टीवी पर उसके एडिटर अर्नब गोस्वामी ने एक डिबेट शो “पूछता भारत” में कहा-  हिन्दू जुड़े संतों की हत्या कर दी जाती है और सोनिया गांधी चुप क्यों है? बहुत से मीडिया भी चुप हैं  | भारत में 80 प्रतिशत इसी धर्म विशेष के लोग रहते हैं |  ऐसे में हत्या के समय इटली वाली सोनिया चुप है, क्या अगर अन्य धर्मगुरूओं की हत्या होती तो सोनिया चुप रहती? अभी देश में हंगामा कर देती, सोनिया गांधी उर्फ अल्थो मनिया चुप है, क्या ऐसे में धर्म विशेष के लोगों को चुप रहना चाहिए? इटली वाली सोनिया गांधी इटली में रिपोर्ट भेजेगी कि देखो मैने महाराष्ट्र में सरकार बनाकर संतों की हत्या करवाई | एफआईआर में आगे कहा गया है कि अर्नब गोस्वामी ने पूरे देश को धर्म के अधार पर दंगा करने के लिए उकसाया है | इससे पूरे देश में धार्मिक उन्माद पैदा हो गया है  | धार्मिक तनाव पैदा हो गया है  | जहां एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं इस तरह से नफरत कर वातावरण बनाया गया  | इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तथा पूरे देश में रोष व्याप्त है | कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ  ऐसे  मानहानि वाले शब्द कहे गए, वह सभी यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध है |   रिपोर्ट पर पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ  मामला दर्ज किया है |