महिला पटवारी ने लॉक डाउन में पेश की मिसाल
 Women Patwari Social Work

वेतन के पैसे से बाटा गरीबों  को किराना सामान

 

छतरपुर में एक महिला पटवारी ने कोरोना की इस जंग में मिसाल  कायम की | महिला पटवारी ने अपने एक माह के वेतन से खाद्य सामग्री खरीदी और फिर पैकेट बनाकर जरूरत मंद लोगों में बांटे |  कलेक्टर ने महिला पटवारी के इस कार्य की सराहना की  | और अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया | 

छतरपुर में तहसील के हल्का बूदौर में पदस्थ महिला पटवारी सुनीता शिवहरे ने ऐसी मिसाल पेश की है  जिसकी   तारीफ आम जनता में ही नहीं  

|  बल्कि अधिकारियो में भी खूब हो रही है  | दरअसल ग्राम पंचायत बूदौर की महिला पटवारी सुनीता शिवहरे ने लॉकडाउन के दौरान  अपने एक माह  के  वेतन से  |  राशन का सामान खरीदा  |  और फिर जरुरतमंदो और गरीबों में बाट दिया |  महिला पटवारी के इस कार्य में उनके पति एडवोकेट सुशील शिवहरे  मदद कर रहे है  |  महिला पटवारी के इस तरह के सामाजिक कार्य करने की जानकारी जब कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को लगी तो  | उन्होंने कार्य की सराहना करते हुए ऑफिशियल फेसबुक पेज पर संदेश डालते हुए महिला पटवारी को बधाई दी  |  जानकारी के अनुसार महिला पटवारी सुनीता शिवहरे की लॉकडाउन के कारण ड्यूटी तहसील कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में लगी हुई है | बावजूद  इसके वह समय निकालकर जरुरतमंदो की मदद कर  मिसाल पेश कर रही हैं |