चमगादड़ में कोरोना वायरस की खबर से दहशत
  Bat to Corona

प्रशासन की चमगादड़ों से ना डरने की अपील

 

चीन मे चमगादड़ से कोरोना वायरस फैलने की खबरो के बीच | अब छतरपुर के बिजावर मे भी इसकी दहशत दिखाई दे रही है |   गौरतलब है की बिजावर में बड़ी संख्या में चमगादड़ पाए जाते हैं  | जिससे अब लोगों में दहशत का माहौल  है | 

जांच में पाया गया है की चमगादड़ाें की दाे प्रजातियों में बैट कोरोना वायरस  मिला है |  यही वजह है कि बिजावर में चमगादड़ाें के कारण लाेग भारी दहशत में है  | हजाराें की तादाद में यहां चमगादड़ राज शासन के महल और आसपास के पेड़ों  पर वर्षाें से डेरा डाले हैं |  शाम के समय पूरे  शहर में इनको उड़ते हुए देखा जा सकता है | लॉक डाउन में लाेग अपने अपने घराें में है |  लेकिन चमगादड़ाें काे उडता देख लाेग दहशत में है  | सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी ने लाेगाें काे चमगादड़ाें से ना डरने की अपील की है | वैज्ञानिकों ने ये जरूर दावा किया है की चमगादड़ में कोरोना के वायरस मिले है | पर यह निश्चित नहीं की यह मानव शरीर में डायरेक्ट आ सकता है |  यह अभी शोध का विषय है| अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं के ये वायरस मानव शरीर में कैसे प्रवेश कर रहा है  |