कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं
 CORONA VIRUS

कोरोना से ठीक होकर घर जा रहे हैं लोग

 

मध्यप्रदेश  में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या  और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता  जा रहा  है |  ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोगों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा है कोरोना से ठीक होकर लोग घर जा रहे हैं  | कोरोना से बिलकुल भी डरने की जरूरत नहीं है  | 

कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या  उन्नीस सौ के आसपास पहुँच गई है  | अब तक 97 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 228 लोग स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं | अकेले इंदौर  में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शुक्रवार रात 1085 पहुंच चुकी थी |  ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है |  समय पर पता लगा कर इलाज की व्यवस्था की गई है  | लोग अब ठीक हो कर घर जा रहे हैं |