क्रिकेट विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
 controversy

सटोरिया है मुख्य आरोपी,फरार है सभी आरोपी 

 

छतरपुर के महाराजपुर मे किक्रेट के विवाद पर छह युवको ने मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी |  बताया जा रहा है की मुख्य आरोपी क्रिकेट  सटोरिया है | जो की आईपीएल के दौरान सट्टा भी खिलवाता था  | फिलहाल सभी आरोपी फरार बताये जा रहें हैं  | 

पठारी मुहल्ले मे युवक लाँक डाउंन पर किक्रेट खेल रहे थे  | इस किक्रेट मैच मे मोती लाल शिवहरे एक टीम के खिलाडी के रूप मे खेल रहा था |  तभी उसकी दूसरी टीम मे खेल रहे राहुल शिवहरे से किसी बात पर विवाद हो गया |  जिसमे दोनो ने एक दूसरे की पिटाई कर दी  | जिसके बाद राहुल शिवहरे ने अपने चार दोस्तो को मौके पर फोन कर बुला लिया |  और उसमे से राहुल  चौरसिया ने मोती लाल को  गोली मार दी  | गोली की घटना के बाद वहां हंडकंप मच गया  |  पुलिस को घटना की  सूचना लगते ही ,घायल युवक को ऐम्बुलेंस की मदद से पहले महाराजपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया |  लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर  किया गया  |  जहां उसकी मौत हो गई |  घटना स्थल पर सट्टे की पचिँयां भी पडी मिली है | मृतक के भाई ने पुलिस को छह आरोपियों के नाम इस हत्याकांड मे लिखाये है |  पुलिस का कहना है घटना किक्रेट के खेल के दौरान विवाद पर हुई | हत्याकांड का प्रमुख आरोपी राहुल चौरसिया आई पी एल के किक्रेट का सट्टा भी खिलवाता है | फिलहाल घटना के सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है |