लॉकडाउन में ऑनलाइन शादी
 Online wedding

पंडित ने करवाए ऑनलाइन फेरे

माता -पिता ने दिया ऑनलाइन आशीर्वाद

 

ऑनलाइन शादी  | क्या देश वाकई में इतना आधुनिक हो गया हैं  | इसका तो पता नहीं  | मगर हाँ लॉकडाउन में ऑनलाइन शादी मज़बूरी वश जरूर करनी पड़ रही हैं   | कोरोना क्या नहीं करवा रहा  | एक ऐसी शादी देखने को मिली हैं जिसमे दूल्हा - दुल्हन बेंगलुरु में थे और पंडित व माता पिता छतरपुर में | पुरे रीती रिवाज से शादी संपन्न हुई  | मगर ऑनलाइन  | 

दूल्हा - दुल्हन बेंगलुरु में नौकरी करते हैं |  दुलह के पिता छतरपुर एसपी के रीडर हैं  |  पिता के पी सिंह परिहार के अनुसार बेटे की सगाई चार महीने पहले हो गयी थी और 6 मई शादी होना तय था | क्यूंकि अगले एक साल तक कोई और मुहूर्त नहीं मिल रहा था  | लेकिन कौन जानता था की  | कोरोना का काल ऐसा शुरू होगा की सब कुछ रुक जायेगा  | ऐसे में परिवार ने मिलकर निर्णय लिया की जो जहा हैं वो वही रहेगा और शादी के सारे  रिवाज ऑनलाइन होंगे  |  बेटा दूल्हा ,दूल्हन  बहू बेंगलुरु में थे  |  दोनो एक प्राइवेट कंपनी मे इंजीनियर है और माता पिता एवं परिवार के कुछ सदस्य और पंडित छतरपुर में बैठकर ही शादी की सारी रस्में करा रहे थे |  दोनों तरफ के कैमरे ऑन थे  |  सभी ऑनलाइन जुड़े थे |  सबसे पहले इस ठाकुर परिवार द्वारा मंडप की सारी रस्में की गई और फिर उसके बाद सात फेरे लेने के लिए दूल्हा दुल्हन को  बेंगलुरु में ही ऑनलाइन बैठा दिया  |  इधर  छतरपुर में  पंडित दूल्हे के पिता के घर ऑनलाइन बैठ कर मंत्रोच्चारण कर रहे थे  | उधर बेंगलुरु में  दूल्हा - दुल्हन साथ में सात फेरे ले रहे थे  | दूल्हे का बड़ा भाई अपने छोटे भाई एवं उसकी दुल्हन को शादी के पवित्र रिश्ते में बांध रहा था  |  भाई दूल्हा दुल्हन के पास रस्मे निभा रहा था |  दूल्हे के माता पिता ने अपने घर से ही ओनलाइन अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया ,और इस तरह लाँक डाउंन मे हो गई शादी संपन्न  |