सतना रेलवे स्टेशन पर आपस में भिड़े मजदूर
 Workers clash with each other

खाने को लेकर मजदूरों में हुआ खूनी संघर्ष 

 

 मुंबई के कल्याण से चलकर बिहार  जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में खाने को लेकर मजदूर आपस में भिड़  गए  |  ये  ट्रेन मजदूरों को लेकर जैसे ही सतना रेलवे स्टेशन पहुंची तो  | खाने को लेकर मजदूरों में विवाद हो गया  |  और भूखे मजदूरों के बीच खुनी संघर्ष शुरू हो गया | 

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के मजदूर लौट रहे हैं  |  मुंबई से बिहार के मजदूरों को लेकर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन जब सतना रेलवे स्टेशन पर रुकी तो |  अंदर कोहराम मच गया | दरअसल  ट्रेन में मौजूद करीब 1200 प्रवासी मजदूरों को  खाना दिया जा रहा था  | अचानक  खाने को लेकर मजदूरों में विवाद हो गया  |  उसके बाद ट्रेन के अंदर ही उनके बीच मारपीट शुरू हो गई  | जिसमे कई मजदूर जख्मी हुए हैं  |  सभी बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं | कोरोना की डर की वजह से पुलिस वाले  ट्रेन की बोगी में नहीं घुसे  | वे सिर्फ बाहर से ही  डंडा  दिखाते रहे  |