महाराष्ट्र से लौट रहे 8 मजदूरों की हादसे में मौत
 Guna Accident

कंटेनर और बस में  टक्कर 50 के करीब घायल

 

गुना में एक कंटेनर और बस में जोरदार टक्कर हुई  | इस हादसे में कंटेनर में सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई और  बस में सवार करीब पचास यात्री घायल हो गए  |  यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे  | यह भी बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने इनसे 3-3 हजार रुपए लिए थे  | 

ये हादसा देर रात में हुआ | हादसा भयनक था की कंटेनर में बैठे आठ मजदूरों की जान चली गई जबकि बस में सवार 50 लोग घायल हो गए  | ते महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे | मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है  | एएसपी टीएस बघेल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सभी मजदूर महाराष्ट्र के मुंबई से आए थे और उत्तर प्रदेश में रायबरेली व उन्नाव स्थित अपने घर जा रहे थे  | गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश और बिहार जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं  |  इस दौरान मजदूरों के सड़क हादसों में जान गंवाने की लगातार खबरें आ रही हैं  |