इमरती : सिंधिया समर्थक मंत्री बनेंगे
 imarti devi

हमारे मंत्री पद को लेकर कांग्रेस परेशान

 

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सिंधिया गुट की पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा की मंत्रिमण्डल  का विस्तार तय है  |  और उसमे सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्रियों को जगह दी जाएगी  | इमरती देवी ने कांग्रेस पर तंज कसते  हुए कहा की  |  हमें जीतनी परेशानी मंत्री बनने की नहीं है  | उससे ज्यादा कोंग्रेसियों को हो रही है  

पूर्व मंत्री इमरती देवी ने  कहा की   सिंधिया समर्थक जो भी पूर्व मंत्री रहे हैं  | वे सभी शिवराज सरकार में मंत्री बनेंगे  |  इमरती देवी ने कहा  कि देश को पहले कोरोना से लड़ना है  | जान है तो जहान है  |  इमरती देवी  ने ये भी कहा की   अब तक तो ज्योतिरादित्य सिंधिया भी केंद्र में मंत्री बन जाते |  लेकिन कोरोना के चलते मुमकिन नहीं हो पाया  |  इमरती ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि हमें भले ही मंत्री बनने की चिंता ना हो  |  लेकिन कांग्रेसी जरूर परेशान घूम रहे हैं  | गौरतलब है की  कि एक हफ्ते पहले ही सिंधिया समर्थक  इमरती देवी भोपाल गईं थीं |  जहां उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत की थी  | इमरती देवी का बयान कांग्रेस पर पलटवार माना जा रहा है |