बक्स्वाहा में ट्रक पलटा से 5 मजदूरों की मौत
 Labor-intensive trip

हादसे में करीब 19 मजदूर घायल हो गए

 

छतरपुर और सागर जिले की सीमा पर बक्स्वाहा में मजदूरों से भरा एक ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 19 मजदूर घायल हो गए  ...  घायल मजदूरों को इलाज के लिए सागर जिले के बंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है | 

छतरपुर के बकस्वाहा में  सागर जिले की सीमा के नजदीक   मजदूरो से भरा टृक अनियंत्रित होकर पलट गया  |  जिसमे 5 मजदूरो की मौके पर मौत हो गई   | जबकि डेढ दर्जन मजदूर घायल है | सभी घायलो को सागर जिले के बंडा अस्पताल भेजा गया है | मृतको मे तीन महिला और दो पुरूष है ,यह सभी महाराष्ट्र से यूपी के  सिद्धार्थ नगर  जा रहे थे  |  तभी सागर जिले की सीमा के पास यह हादसा सो गया  | टृक मे पोलिथिन लदी थी  | सूचना मिलने पर दोनों जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी |  बताया गया कि  ड्राइवर ट्रक पर से संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया |  अभी हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है |