सर्चिंग के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़
 Sacrifice

2 जवान शहीद 4 गंभीर रूप से घायल

 

कांकेर में सर्चिंग के लिए  निकले पुलिस जवानो पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया | हमले में  दो जवान शहीद हो गए  जबकि चार  गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं  | 

कांकेर जिला से सटे गढ़चिरौली सीमा में नक्सलियों ने बड़ी नक्सल घटना को अंजाम दिया है | पुलिस नक्सली  मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं | और  4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं  |   बताया जा रहा है की  गढ़चिरौली के  कोपरशी होडरी जंगल मे पुलिस के जवान सर्चिंग पर निकले थे  |  इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अचानक हमला कर दिया  | घायलो को इलाज के लिए  हॅलीकॅप्टर से गढ़चिरोली ले जाया गया |  मुठभेड मे सब इन्सपेक्टर  धनाजी और जवान किशोर आजाम शहीद  हुए हैं  |