8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसर्मपण
Maoist surrender

कई जवानों की हत्या को दे चुका है अंजाम

 

जगदलपुर में तैंतीस जवानो की हत्या में शामिल आठ लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर दिया  है |  नक्सली को पुनर्वास योजना के तहत समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा | 

बस्तर रेंज महानिरीक्षक  सुंदरराज पी. के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत  | प्लाटून न. 24 का डिप्टी कमांडर प्रदीप उर्फ भीमा कुंजाम ने  पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया  |  बताया जा रहा है 25 वर्षीय भीमा ने माओवादियों  की  खोखली विचार धारा से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है  |  छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास  योजना के तहत भीमा को लाभ दिया जाएगा  | नक्सली भीमा ने  समाज की  मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इक्छा व्यक्त की है  | छत्तीसगढ़ शासन के पुर्नवास नीति के तहत आत्मसर्पण पश्चात नक्सली को दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक  डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई  |