सांसद प्रज्ञा के गुमशुदगी के पोस्टर
 pragya singh thakur

एमपी में कई जगह पोस्टर वॉर

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुमशुदगी पोस्टर लगने के बाद अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के भी लापता होने के पोस्टर लगे हैं |  भोपाल में कई स्थानों पर प्रज्ञा की फ़ोटो के साथ लगे इन पोस्टरों ने सांसद को लापता बताया गया है  |  यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर किसने लगाए हैं  | इस मामले में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि लोगों को जब आवश्यकता है, गरीब परेशान हो रहे हैं, राशन मिल नही रह है तब सांसद गायब है  | 

बीते दिनों संत हिरदाराम नगर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गरीब महिलाओं के बीच राशन बांटा था, तब उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के लापता होने का मुददा उठाया था  | इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लॉकडाउन से आम जनता परेशान है |  बेरोजगारी बढ़ गई है और सांसद लापता हैं  | 

इसके बाद भोपाल के कई इलाकों में सांसद प्रज्ञा सिंह के लापता होने के पोस्टर चस्पा किये गए हैं  | ये पोस्टर किसने लगाए ये अब तक पता नहीं चल सका है  | पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल से गायब है | वहीं, चुनाव हारने के बाद भी दिग्विजयि संह जनता की सेवा कर रहे हैं  | इससे पहले भी कई बार पीसी शर्मा लापता होने के मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा पर सवाल उठा चुके हैं  |