बुजुर्ग हत्या मामले में आरोपियों पर इनाम
 Accused reward

पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या

 

ग्वालियर में पेड़ काटने को लेकर हुए  विवाद में  एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई  |  जिसको लेकर आईजी ने पुलिस को  आरोपियों को  गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है | और इनकी गिरफ्तारी को लेकर तीस हजार रुपये  इनाम की घोषणा की है |  

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कोलुआ चक गांव में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में दबंग गिर्राज यादव पर  तीस हजार  का इनाम घोषित किया गया  है |  ग्वालियर रेंज के आईजी राजा बाबू सिंह ने अशोक नगर एसपी को निर्देशित किया है कि  |  वह गिर्राज की  जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें | दरअसल कोलुआ चक्का में बबूल के पेड़ को काटने को लेकर आदिवासी और यादव समाज के लोगों में विवाद हो गया था  |  जिसमें  खिलावन आदिवासी को सिर में गंभीर चोटें आई थी | बाद में  उसकी  इलाज के दौरान मृत्यु हो गई |  गौरतलब है कि इस हत्याकांड को लेकर आदिवासी समाज में  गिर्राज के खिलाफ काफी आक्रोश है | इस मामले में गिर्राज के साथ ही कई और लोगों पर  पांच पांच हजार  रुपए का नाम घोषित किया गया है  |