CAF जवानों में हुआ खूनी संघर्ष
 Young bloody struggle

गोली लगने से दो जवानों की मौत

 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवानों के बीच  आपस में खूनी संघर्ष हो गया  | इस दौरान जमकर गोलीबारी भी हुई जिसमें  दो जवानों की मौत हो गई |  एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हुआ है  | घटना के बाद कैंप में अफसरों ने  बड़ी मुश्किल से आरोपी  जवान का हथियार  छीना और उसे   गिरफ्तार कर लिया   

नारायणपुर से 38 किमी दूर आमदई कैंप में शुक्रवार रात  जवानों के बीच आपसी विवाद  हो गया  |  नक्सल मोर्चे पर कैंप में सुरक्षा जवानों के बीच हुई गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई  वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ  तो उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है |  सूत्रों के मुताबिक कैंप में एपीसी घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर फायरिंग कर दी | जिसमें लक्षराम प्रेमी कमर में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया | वहीं पीसी बिन्देश्वर साहनी और प्रधान आरक्षक रामेश्वर साहू  की  गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई  | कडेनार कैंप में छह जवानों की मौत के बाद इस क्षेत्र में यह दूसरी बार जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है |  इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है | ये जवान सीएएफ नौ बटालियन के हैं |   आरोपी जवान घनश्याम कुमेटी को छोटेडोंगर थाना में गिरफ्तार कर घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है  |