मोदी सरकार के1साल पूर्ण होने पर शिवराज की बधाई
 SHIVRAJ SINGH

शिवराज :ऊर्जावान विकास पुरुष हैं पीएम मोदी

धारा-370 राम मंदिर तीन तलाक CAA पर लिया फैसला  

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे  कार्यकाल  का  प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  पीएम  मोदी सहित पूरे राष्ट्रवासियों को बधाई दी |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है | बल्कि वे देश की करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं | वे दिलों पर राज करते हैं | पीएम मोदी ने हमेशा रष्ट्र को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया है | 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दुसरे कार्यकाल के पहले साल की सफलता पर बधाई दी और कहा की  |  मोदी  

 भारत वर्ष की मुकुट मणि हैं | लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है|  शिवराज ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया  | वे हमेशा भारतमाता के लिए अपनी जनता के लिए परिश्रम करते रहते हैं | शिवराज  ने कहा  मोदी नाम में ही संदेश छिपा है |  कोरोना की चुनौती को उन्होंने अवसर में बदला |  मोदी  डेवलपमेंट की ओर ले जाने वाले नेता है |  उनको  दुनिया विकास पुरुष के नाम से जानती है | 

चौहान ने कहा  पूरा देश  मोदी के आव्हान पर जुटा है |  मोदी नाम नहीं एक मंत्र है | जो ऊर्जा भरता है | शिवराज ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कहा की   हम भाग्यशाली हैं जो हमें  मोदी के रूप में प्रधानमंत्री मिला | जिसने कश्मीर से धारा-370 की समाप्ति, नागरिकता कानून, अयोध्या मंदिर निर्माण तीन तलाक के कानून के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के लिए बीस लाख करोड़ का विशेष पैकेज से सभी के कल्याण के कदम उठाये हैं |