कोरोना काल में सैंकड़ों चमगादड़ों की मौत
Death of bats

चमगादड़ मरने से लोगों में भय का माहौल

 

कोरोना काल में अचानक सैंकड़ों की तादात में चमगादड़ों के मरने से लोगों में भय का माहौल है  | लोग चमगादड़ों की मौत को कोरोना से जोड़ कर देख रहे हैं  | वहीँ प्रशासन मृत चमगादड़ों के सैम्पल की जांच करवा रहा है  | पशु पक्षी विशेषज्ञों का कहना है चमगादड़ों की मौत की वजह गर्मी भी हो सकती है | 

सिंगरौली जिले के  माडा क्षेत्र अंतर्गत पडरी  टोला गांव में  लगभग 1 हजार चमगादडो की मौत हो गई | चमगादड़ की मौत से सिंगरौली जिले में हड़कंप मचा हुआ है | स्थानीय व्यक्तियों की सूचना पर सिंगरौली डीएफओ विजय सिंह ने  इस मामले की जांच के आदेश दिए और पशु चिकित्सकों के दल को  मृत चमगादडो का सेम्पल लेने के  लिए भेजा  | एसडीएम रवी मालवीय के नेतृत्व में डॉक्टर और राजस्व की टीम ने मौके पर इस घटनाक्रम का अध्ययन किया |    मरे हुए चमगादड़ को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर गाड़  दिया गया गए |  एसडीएम ने   चमगादड़ों पर नजर रखने के लिए

अमले को अलर्ट कर दिया है | चमगादड़ों के  सैंपल लेने वाली डॉक्टर अनामिका का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण इनकी मौत हुई हैं  |