चिरायु से एक हजार कोरोना मरीज ठीक हुए
Addressed to Corona warriors

मरीजों से सिम्पैथी बीमारी से सावधानी जरूरी  

 

गृह और स्वास्थय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना योद्धाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की  | जिसको कोरोना हो जाता था लोग उससे दूरी बना लेते थे |   इससे मन व्यथित होता था | बीमारियां पहले भी आती थी  लेकिन इस बार पीएम मोदी ने हमें बीमारी से लड़ना सिखाया है  | नरोत्तम मिश्रा  चिरायु अस्पताल से अब तक एक हजार मरीज  ठीक होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे |  

मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थय मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने चिरायु अस्पताल से  ठीक होकर जा रहे सभी मरीजों को शुभकामनायें दी  | और कहा की लोगों को कोरोना से डरने की आवश्यकता नहीं  |  इससे सावधान रहने की जरूरत है  .| कोरोना मरीजों को सिम्पैथी की जरूरत है  |  लोगों से कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए थाली बजाने के लिए कहा गया उन्होंने थाली बजाकर थाली ही तोड़ दी  |  दिया जलने को कहा तो दीवाली मनाने लगे  | नरोत्तम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की अगर कांग्रेस इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर कार्य करती तो शयद यह स्थिति नहीं आती |  उन्होंने कहा चिरायु ऑक्सीजन पद्धति पर कार्य कर रहा  है  | और ठीक हुए मरीजों को अपना अनुभव लोगों के सामने बताना चाहिए  | गांवो में पुरानी पद्धति के अनुसार गोबर से लीपा पोती की जाती है  | और पैर धोकर लोग अंदर जाते हैं जिससे बीमरी नहीं फैलती |   

मिश्रा ने कहा  कोरोना असाध्य बीमारी नहीं , हम सावधानी रखकर इसे आसानी से हरा सकते हैं  | कोरोना स्वयं कोई मारक रोग नहीं है  |  यह घातक तब हो जाता है, जब मरीज किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित हो |  मिश्रा ने चिरायु अस्पताल के सीएमडी डॉ. अजय गोयनका और सभी मेडिकल कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि   | आज देश में ऐसा कोई अस्पताल नहीं है जहाँ इतनी अधिक संख्या में मरीजों के भर्ती होने के बाद  | एक प्रतिशत से भी कम की मृत्यु दर दर्ज की गई हो |  इस मौके पर ठीक होकर घर जा रहे  मरीजों ने भी अस्पताल कर्मचारियों का धन्यवाद किया  |